पास्ट लाइफ रिग्रेशन

पास्ट लाइफ रिग्रेशन एक ऐसी तकनीक है जिसमें सम्मोहन की मदद से चिकित्सक पुनर्जन्म या पिछले जन्म की यादों को ताज़ा करते हैं , हांलाकि और लोग इन्हें कल्पना और भ्रम मानते हैं | पास्ट लाइफ रिग्रेशन अक्सर एक आलोकिक अनुभव को महसूस करने के लिए  , या किसी मनोवैज्ञानिक वजह से किया जाता है | कई चिकित्सक पुनर्जन्म की धारणाओं की बात करते हैं हांलाकि जो धार्मिक परम्पराएं पुनर्जन्म का समर्थन करती हैं वह पिछले जन्म की यादों के दबे रहने की कोई बात नहीं करती हैं |