ओत्ज़ी – एक ५३०० साल पुराना आदमी

ओत्ज़ी एक ३३०० बी सी ई के आस पास रहने वाले आदमी की अच्छी तरह से संरक्षित प्राकृतिक पुराशव का नाम है | उसकी खोज १९ सितम्बर १९९१ को २ जर्मन पर्यटकों (नुरेम्बुर्ग ,हेलमेट और एरिका साइमन से आये)ने ऑस्ट्रियन – इटालियन सीमा में स्थित ओत्ज्तल ऐल्प्स के फिनेल्स्पित्ज़ पर्वत की पूर्वी पहाड़ी पर दो पर्वतीय रास्तों के बीच से गुज़रते हुए किया था |