जीवित व्यक्ति का भूत
एक जीवित भूत अनोखी बात है पर फिर भी कई बार होता है | एक जीवित भूत एक ऐसे व्यक्ति का प्रतिरूप है जो दर्शन के समय जैविक तौर पर उस वक़्त कहीं और उपस्थित है | अक्सर ये भूत दर्शक का जान पहचान वाला होता है | जांच से पता चलता है की जिस व्यक्ति को देखा गया था वह अक्सर उस वक़्त किसी मुसीबत या खतरे का सामना कर रहा होता है और वह अपने प्रिय जन को आने वाले खतरे के बारे में बताने के लिए या उससे बचने के लिए वहां आ गया है | ये दृश्य एक ही बार प्रदर्शित होते हैं और क्यूंकि ये दुबारा प्रदशित नहीं होते हैं इनका विश्लेषण कर पाना बेहद कठिन है |