सताइश-गर है ज़ाहिद इस क़दर

सताइश[1]-गर है ज़ाहिद[2] इस क़दर जिस बाग़े-रिज़वां[3] का
वह इक गुलदस्ता है हम बेख़ुदों के ताक़े-निसियां[4] का

बयां क्या कीजिये बेदादे-काविश-हाए-मिज़गां[5] का
कि हर इक क़तरा-ए-ख़ूं दाना है तस्बीहे-मरजां[6] का
 
न आई सतवते-क़ातिल[7] भी मानअ़[8] मेरे नालों[9] को
लिया दांतों में जो तिनका, हुआ रेशा[10] नैस्तां[11] का

दिखाऊंगा तमाशा, दी अगर फ़ुरसत ज़माने ने
मेरा हर दाग़-ए-दिल इक तुख्म[12] है सर्व[13]-ए-चिराग़ां का
 
किया आईनाख़ाने का वो नक़्शा तेरे जल्वे ने
करे जो परतव[14]-ए-ख़ुरशीद-आलम[15] शबनमिस्तां[16] का

मेरी तामीर[17] में मुज़्मिर[18] है इक सूरत ख़राबी की
हयूला[19] बरक़-ए-ख़िरमन[20] का है ख़ून-ए-गरम दहक़ां[21] का

उगा है घर में हर-सू[22] सब्ज़ा[23], वीरानी, तमाशा कर
मदार[24] अब खोदने पर घास के, है मेरे दरबां का

ख़मोशी में निहां[25] ख़ूंगश्ता[26] लाखों आरज़ूएं हैं
चिराग़-ए-मुरदा[27] हूं मैं बेज़ुबां गोर-ए-ग़रीबां[28] का

हनूज़[29] इक परतव-ए-नक़्श-ए-ख़याल-ए-यार[30] बाक़ी है
दिल-ए-अफ़सुर्दा[31] गोया हुजरा[32] है यूसुफ़ के ज़िन्दां[33]का

बग़ल में ग़ैर की आप आज सोते हैं कहीं, वरना
सबब[34] क्या? ख़्वाब में आकर तबस्सुम-हाए-पिनहां[35] का

नहीं मालूम किस-किसका लहू पानी हुआ होगा!
क़यामत है सरश्क-आलूदा होना[36] तेरी मिज़गां[37] का

नज़र में है हमारी जादा-ए-राह-ए-फ़ना[38] ग़ालिब
कि ये शीराज़ा[39] है आ़लम के अज्जाए-परीशां[40] का

शब्दार्थ:
  1. ↑ प्रशंसक
  2. ↑ तपस्वी
  3. ↑ स्वर्ग का बाग
  4. ↑ भुलककड़ों का आला
  5. ↑ पलकों की चुभन की बे-इंसाफी
  6. ↑ मूंगे की माला
  7. ↑ हत्यारे का आंतक
  8. ↑ रोकने वाला
  9. ↑ रुदन
  10. ↑ जड़
  11. ↑ बांस का जंगल
  12. ↑ बीज
  13. ↑ पेड़
  14. ↑ हाल
  15. ↑ सूरज की किरण पड़ना
  16. ↑ ओस की दुनिया
  17. ↑ निर्माण
  18. ↑ निहित, छुपी हुई
  19. ↑ छवि
  20. ↑ फसल पर गिरने वाली बिजली
  21. ↑ किसान
  22. ↑ हर तरफ़
  23. ↑ घास-फूस
  24. ↑ नींव
  25. ↑ छुपा हुआ
  26. ↑ ख़ून की हुई
  27. ↑ बुझा हुआ चिराग
  28. ↑ ग़रीब की कब्र
  29. ↑ अभी
  30. ↑ प्रेयसी के विचार-चिन्ह का प्रतिबिम्ब
  31. ↑ उदास-ठंडा दिल
  32. ↑ कोठरी
  33. ↑ कैदखाना
  34. ↑ मतलब
  35. ↑ हल्की-सी मुस्कराहट
  36. ↑ आंसुओं में भीगना
  37. ↑ पलकों
  38. ↑ मृत्यु का मार्ग
  39. ↑ बांधने की डोरी
  40. ↑ बिखरे हुए कण