निशा मे सित हर्म्य में सुख नींद...

निशा में सित हर्म्य में सुख नींद में सोई सुघरवर

योषिताओं के बदन को बार-बार निहार कातर

चन्द्रमा चिर काल तक, फिर रात्रिक्षय में मलिन होकर

लाज में पाण्डुर हुआ-सा है विलम जाता चकित उर

प्रिये ! आया ग्रीष्म खरतर !