Get it on Google Play
Download on the App Store

डेनिस क्ज़वोसकी


डेनिस एक नर्स की तरह अस्पताल में काम करता था |उसके दिमाग में सदा ये चलता रहता की कोई उसके खिलाफ साजिश कर रहा है | और वाकई में अस्पताल वाले उसके ख़राब काम के लिए उसे निकालने वाले थे | जब ऐसा हुआ तो डेनिस ने दो सह नर्स को अपने कब्ज़े में ले लिया |मारिया जॉर्डन और कैरोल केप्नेर नाम की ये दोनों महिलाएं डेनिस के कब्ज़े में थीं | उसने सबसे पहले मारिया को चार गोली मारी लेकिन वो बच गयी | फिर उसने उससे फैले हुए खून को साफ़ करने को कहा |जब उसको सोना था तो उसने दोनों को हथकड़ी से बाँध दिया |दो दिन तक वह दोनों उसकी बंदी बनी रही | जब पुलिस ने अस्पताल का घेराव किया तो डेनिस ने कैरोल को सर में गोली मार दी | अंत में वह पकड़ा गया और उसे उम्र कैद की सजा हुई |