Get it on Google Play
Download on the App Store

कान्वे आइलैंड मोंस्टर


साल 1954 में नवम्बर महीने में एक प्राणी का शव इंग्लैंड के कांवे आइलैंड में मिला |76 सेंटी मीटर लम्बे इस प्राणी का लाल भूरा रंग था |इस प्राणी की संरक्षना बहुत अजीब थी | वैज्ञानिकों ने ऐसा प्राणी पानी में नहीं देखा था | उन्होनें उसकी जांच की पर कुछ खास पता नहीं चला | अंत में उसे दफना दिया गया |अगस्त 1955 में उसी जगह फिर वैसा ही शव मिला | इस शव का आकर 120 सेंटी मीटर लम्बा था | इस बार शव को दफनाया गया या उसे सुरक्षित रखा गया ये बात किसी को भी मालूम नहीं है |