Get it on Google Play
Download on the App Store

लिज़र्ड मैन

bhayanak jeev

रहस्मयी प्राणियों में सबसे ऊपर है अमेरिका में देखा गया प्राणी लिज़र्ड मैन|साउथ कैरोलिना में मोजूद ली काउंटी के स्वाम्पलैंड में इस जीव को 29 जून 1988 को देखा गया |इस प्राणी की त्वचा हरे रंग की थी |7 फीट 2 इंच लम्बा ये जीव इस लिज़र्ड मैन के हर पैर में तीन अंगूठे और उसके हर हाथ में तीन उँगलियाँ थी |उसकी खासियत थी की वह दीवारों पर आराम से चढ़ जाता था |

 

जून 29 1988 को इस प्राणी को देखे जाने की पहली खबर आई थी |17 साल का लड़का क्रिस्टोफर डेविस रात के 2 बजे अपने काम से लौट रहा था |स्वाम्प के पास पहुंचा तो उसके कार का टायर फट गया |वह ठीक करने के लिए नीचे उतरा तो उसने देखा की पीछे से कोई दौड़ कर आ रहा है |वह भाग के अपनी गाडी में बैठ कर गया |डेविस ने बताया की वह जीव बहुत गुस्से में था | उसने कार पर चड़कर खूब खरोचे मारी और गाडी की साइड मिरर भी तोड़ दी |अगले महीने भी कई लोगों ने लिज़र्ड मैन के देखे जाने की शिकायतें सुनने को मिली |सभी घटनाएं स्वाम्प के आस पास ही होती थी |जब इतने लोगों ने शिकायत की तो अधिकारी भी हरकत में आये |अगले साल के अंत तक लिज़र्ड मैन के दिखने की घटनाएं काफी कम हो गयी | लोगों की लगने लगा की शायद ऐसा कोई जीव कभी था ही नहीं |