Get it on Google Play
Download on the App Store

संकटमोचन हनुमानाष्टक

बाल समय रबि भक्षि लियो तब तीनहुं लोक भयो अंधियारो ।
ताहि सों त्रास भयो जग को यह संकट काहु सों जात न टारो ।
देवन आनि करी बिनती तब छां।डि दियो रबि कष्ट निवारो ।
को नहिं जानत है जगमें कपि संकटमोचन नाम तिहारो ॥१॥
बालि की त्रास कपीस बसै गिरि जात महाप्रभु पंथ निहारो ।
चौंकि महा मुनि साप दियो तब चाहिय कौन बिचार बिचारो ।
कै द्विज रूप लिवाय महाप्रभु सो तुम दास के सोक निवारो  ।
को नहिं जानत है जगमें कपि संकटमोचन नाम तिहारो ॥२॥
अंगद के संग लेन गये सिय खोज कपीस यह बैन उचारो ।
जीवत ना बचिहौ हम सो जु बिना सुधि लाए इहां पगु धारो ।
हेरि थके तट सिंधु सबै तब लाय सिया सुधि प्रान उबारो ।
को नहिं जानत है जगमें कपि संकटमोचन नाम तिहारो ॥३॥
रावन त्रास दई सिय को सब राक्षसि सों कहि सोक निवारो ।
ताहि समय हनुमान महाप्रभु जाय महा रजनीचर मारो ।
चाहत सीय असोक सों आगि सु दै प्रभु मुद्रिका सोक निवारो ।
को नहिं जानत है जगमें कपि संकटमोचन नाम तिहारो ॥४॥
बान लग्यो उर लछिमन के तब प्रान तजे सुत रावन मारो ।
लै गृह बैद्य सुषेन समेत तबै गिरि द्रोन सु बीर उपारो ।
आनि सजीवन हाथ दई तब लछिमन के तुम प्रान उबारो ।
को नहिं जानत है जगमें कपि संकटमोचन नाम तिहारो ॥५॥
रावन जुद्ध अजान कियो तब नाग कि फांस सबै सिर डारो ।
श्रीरघुनाथ समेत सबै दल मोह भयो यह संकट भारो ।
आनि खगेस तबै हनुमान जु बंधन काटि सुत्रास निवारो ।
को नहिं जानत है जगमें कपि संकटमोचन नाम तिहारो ॥६॥
बंधु समेत जबै अहिरावन लै रघुनाथ पताल सिधारो ।
देबिहिं पूजि भली बिधि सों बलि देउ सबै मिलि मंत्र बिचारो ।
जाय सहाय भयो तब ही अहिरावन सैन्य समेत संहारो ।
को नहिं जानत है जगमें कपि संकटमोचन नाम तिहारो ॥७॥
काज किये ब।ड देवन के तुम बीर महाप्रभु देखि बिचारो ।
कौन सो संकट मोर गरीब को जो तुमसों नहिं जात है टारो ।
बेगि हरो हनुमान महाप्रभु जो कछु संकट होय हमारो ।
को नहिं जानत है जगमें कपि संकटमोचन नाम तिहारो ॥८॥
दोहा
लाल देह लाली लसे अरू धरि लाल लंगूर ।
बज्र देह दानव दलन जय जय जय कपि सूर ॥
सियावर रामचन्द्र पद गहि रहुं ।
उमावर शम्भुनाथ पद गहि रहुं ।
महावीर बजरंगी पद गहि रहुं ।
शरणा गतो हरि ॥
॥इति गोस्वामि तुलसीदास कृत संकटमोचन हनुमानाष्टक सम्पूर्ण ॥

मारुती स्तोत्रे

स्तोत्रे
Chapters
मारुती स्तोत्र आञ्जनेय गायत्रि आञ्जनेय सहस्रनामस्तोत्रम् लाङ्गूलास्त्रस्तोत्रम् लान्गूलोपनिषत् विभीषणकृतम् हनुमत्स्तोत्रम् श्रीविचित्रवीरहनुमन्मालामन्त्रः संकटमोचन हनुमानाष्टक हनुमत्पञ्चरत्नम् हनुमत्स्तवराजः हनुमद्वाडवानलस्तोत्रम् हनुमन्नमस्कारः हनुमत्पञ्चचामरम् हनूमत्स्तुतिः हनुमद्वाडवानलस्तोत्रम् आंजनेय द्वादशनाम स्तोत्रम् श्री हनूमत् पञ्च चामरम् श्रीमदाञ्जनेय भुजङ्गप्रयार स्तोत्रम् श्रीहनुमन्नमस्कारः विभीषणकृतम् हनुमत्स्तोत्रम् हनुमत्स्तवराजः मारुती स्तोत्रे मारुतिस्तोत्रम् हनुमत्स्तोत्रम् हनुमत्ताण्डवस्तोत्रम् पत्र्चमुखहनुत्कवचम् एकादशमुखहनुमत्कवचम् हनुमत्पञ्चरत्नम् भीमरूपी स्तोत्र श्री हनुमत् पञ्चरत्नम् श्रीहनुमन्नमस्कारः आञ्जनेय गायत्रि