Get it on Google Play
Download on the App Store

पिशाचिनी या पैशाचिनी साधनाएं

पिशाची देवी इन साधनाओं की अधिष्टात्री देवी है | ये ह्रदय चक्र की देवी हैं | इन्हें बहुत ही खतरनाक साधना माना जाता है | किसी भी पिशाचिनी की साधना करने के बाद व्यक्ति को चमत्कारिक सिद्धि मिलती है | पिशाचिनी साधना में कर्ण पिशाचिनी, काम पिशाचिनी प्रमुख हैं | ये साधनायें किसी भूत प्रेत से सम्बंधित नहीं हैं बल्कि तंत्र के अंतर्गत आती हैं |
 
कर्ण पिशाचिनी साधना को पूर्ण करने के बाद साधक इतना शक्तिशाली हो जाता है की वो सामने बैठे व्यक्ति की सारी व्यक्तिगत जानकारी जान लेता है | कर्ण पिशाचिनी साधक किसी भी व्यक्ति की कोई भी जानकारी उसके कान में बता सकता है | मन्त्र की सिद्धि से वश में आई कोई आत्मा कान में सही जवाब आ के बता देती है | परलौकिक शक्तियों को वश में करने के लिए ये विद्या अत्यंत गोपनीय और प्रमाणिक है |