Get it on Google Play
Download on the App Store

राज कुमारी गुप्ता

 एक औरत जो अज्ञात सैनिक ख़िताब पर पूर्ण रूप से सही उतरती हैं वो हैं राज कुमारी गुप्ता | कानपूर के बाँदा में जन्मी राजकुमारी ने अपने पति के साथ महात्मा गाँधी और चंद्रशेखर आज़ाद दोनों के साथ काम किया है | काकोरी कांड में उन्हें बंदूकें क्रांतिकारियों तक पहुँचाने की ज़िम्मेदारी दी गयी थी | इसके लिए उन्होनें बंदूकों को अपने अंगवस्त्रों में छुपाया और अपने ३ साल के बेटे को साथ ले इस काम के लिए निकल पड़ी | अंत में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनके पति के परिवार ने उनको बेदखल कर दिया |