Get it on Google Play
Download on the App Store

शिवाजी

शिवाजी ने मराठा लोगों को बीजापुर के आदिलशाही सल्तनत से छुटकारा दिलाने के लिए संग्राम छेड़ा और एक हिन्दवी स्वराज्य की स्थापना की |उन्होनें १६७४ में एक स्वतंत्र मराठा राज्य की स्थापना की जिसकी राजधानी रायगड थी और स्वयं को छत्रपति घोषित किया |

शिवाजी ने एक व्यवस्थित सेना और नियंत्रित प्रशासनिक संगठनों के इस्तेमाल से एक सक्षम और प्रगतिशील नागरिक नियम की स्थापना की | उन्होनें युद्ध नीतियों में बदलाव ला और अहम् कारकों जैसे भूगोल ,गति और आश्चर्य का इस्तेमाल कर अपने शक्तिशाली दुश्मनों को हराने के नए तरीके इजाद किये | अपने पिता से मिली 2000 सैनिकों की सेना को बढाकर उन्होनें 1 लाख सैनिकों की सेना की स्थापना की | उन्होनें पौराणिक हिन्दू राजनीतिकी परमपराओं और दरबार के नियमों , और सब स्थानों पर  मराठी और संस्कृत के इस्तेमाल पर जोर दिया |