Get it on Google Play
Download on the App Store

पेरिस में आर्क डे त्रिओम्फ देखने क्यूँ जाएँ ? कभी अपना इंडिया गेट देखा है ?

इंडिया गेट काफी कुछ पेरिस के आर्क दे त्रिओम्फ जैसा दिखता है | उसकी निर्माण शैली फ्रांस के पेरिस के ‘आर्क डे त्रिओम्फ’ की शैली से प्रेरित है | 

नॉएडा की शिखा शर्मा बताती हैं ,”इंडिया गेट दिल्ली का गौरव है | ये भव्य निर्माण पहले विश्व युद्ध में शहीद हुए 90,000 भारतीय सैनिकों की याद में बनवाया गया था | इंडिया गेट पर आपको उन सैनिकों के नाम भी लिखे मिलेंगे | विक्रेता यहाँ खाद्य सामग्री बेचते नज़र आयेंगे और शाम को यहाँ बहुत खूबसूरत लगता है |”