Get it on Google Play
Download on the App Store

मीडिया में

फिल्म

हॉलीवुड  ने कई बार बोनी और क्लाइड की कहानी को पेश किया है :

§  १९५८ में आयी विलियम विटनी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द बोनी पार्कर स्टोरी’ जिसमें डोरोथी प्रोवीन ने मुख्य भूमिका निभायी |

§  आर्थर पेन ने १९६७ में इस कहानी का सबसे बेहतरीन रूपांतर पेश किया और वारेन बेट्टी और फाये दुनावे ने मुख्य भूमिका निभाईं |

संगीत

§  दिसम्बर १९६७ में सर्ज गैन्स्बौर्ग और ब्रिगित्ते बर्दोत ने गाना “बोनी और क्लाइड” रिकॉर्ड किया जिसमें जोड़े के रूमानी अंदाज़ को पेश किया गया | इस गाने को जनवरी १९६८ में सार्वजनकि किया गया और इसके शब्द बोनी पार्कर द्वारा लिखित एक कविता से उठाये गए थे |

§  १९६७ में जोरजी फेम ने एक गीत प्रदर्शित किया “ द बेलेड ऑफ़ बोनी एंड क्लाइड” जिसमें जोड़े की गतिविधियों की बात की गयी है | ये गीत उन पर बनी फिल्म से प्रेरित है |

§  १९६८ में मेल तोर्मे ने गीत लिखा “अ डे इन द लाइफ ऑफ़ बोनी एंड क्लाइड” जो की इसी नाम की एल्बम में प्रदर्शित हुआ |

§  १९६८ में मर्ल हैगार्ड ने “ द लीजेंड ऑफ़ बोनी एंड क्लाइड” गाना रिकॉर्ड किया |

§  १९९६ में जर्मन बंद डाई तोतेन होसेन ने अपनी सांतवी एल्बम ओपियम फुरस वोल्क में “बोनी एंड क्लाइड” गाना शामिल किया |

संगीत नाटक

§  २० नवम्बर २००९ को ला जोल्ला प्लेहाउस ने बोनी और क्लाइड नाटक का पहला प्रदर्शन किया | इसमें मुख्य किरदार निभाए थे लौरा ओस्नेस और सतर्क सेंड्स ने | इस नाटक को सन डिएगो थिएटर क्रिटिक सर्किल अवार्ड दिया गया और निर्देशक जेफ्फ काल्हौं को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरुस्कार मिला |

§  इसी नाटक का अगला अंश सारासोटा फ्लोरिडा ,में असोलो रेपोर्तोरी थिएटर में 12  नवम्बर २०१० से १९ दिसम्बर २०१० तक आयोजित किया गया | इस बार फिर लौरा ओस्नेस बोनी बनी लेकिन क्लाइड का किरदार जेरेमी जॉर्डन ने निभाया | ब्रॉडवे पर ये नाटक १ दिसम्बर  २०११ से प्रदर्शित होना शुरू हुआ और ६९ प्रदर्शनों के बाद ३० दिसम्बर २०११ को बंद कर दिया गया |

 

टी वी

§  टी वी फिल्म बोनी एंड क्लाइड : द ट्रू स्टोरी में त्रच्य नीद्हम और दाना अश्ब्रूक ने मुख्य किरदार निभाए |

§  ब्रूस बेरेस्फोर्ड ने एक टीवी मिनी श्रृंखला शुरू की बोनी एंड क्लाइड जो 8 और ९ दिसम्बर २०१३ को लाइफटाइम , हिस्ट्री चैनल और ऐ एंड ई पर प्रदर्शित हुई |

§  मार्च २००९ में इस जोड़े को  बी बी सी ने टाइम वाच श्रृंखला का भाग बनाया जिसमें गिरोह के सदस्यों की निशानियाँ , पुलिस दस्तावेज़ और परिवार की यादें दिखाई गयीं | इस कार्यक्रम में बताया की कैसे जेल में क्लाइड ने अपने पैरों की दो उँगलियाँ काट लीं थी और एक साथी कैदी के क़त्ल को अंजाम दिया था |

§  बैरो गिरोह का गुनाहों का सफ़र अमेरिकन एक्स्पेरिंस के बोनी एंड क्लाइड भाग में दिखाया गया था |