Get it on Google Play
Download on the App Store

विजय नगर साम्राज्य


दक्षिण में इस्लाम की प्रगति को नियंत्रित करने के लिए हरिहर और बुक्का ने कृष्णा और तुंगभद्र नदी के नज़दीक एक स्वतंत्र राज्य की स्थापना की | इस राज्य की राजधानी विजयनगर थी जो तुंगभद्र नदी के तट पर स्थित थी | हरिहर इस साम्राज्य के सबसे पहले शासक थे | उनकी मौत के बाद उनके भाई बुक्का ने सत्ता संभाली | उसकी मौत १३७९ में हुई और उसके बाद उनके बेटे हरिहर II ने सत्ता संभाली |

 

उनके साम्राज्य में  दक्षिण डेक्कन विजयनगर साम्राज्य के अन्दर आ गया | इसमें आज का कर्णाटक ,तमिल नाडू और केरेला राज्य शामिल थे | हरिहर II १४०४ में ख़तम हो गए | इस साम्राज्य को संगमा साम्राज्य भी कहते हैं | ये शासन करीब १५० साल तक चला लेकिन  १४८६ में उनके एक सरदार नरसिम्हा सलुव ने संगमा साम्राज्य के आखरी राजा को हरा सिंघासन पर कब्ज़ा कर लिया|

सलुव साम्राज्य के राजा ज्यादा दिन तक नहीं रहे | उनके बाद उनके दो बेटों ने गद्दी संभाली | १५०५ में दुसरे बेटे इम्मादी नरसिम्हा के राज्य के दौरान तलुव सरदार वीर नरसिम्हा ने सिंघासन पर कब्ज़ा कर लिया और तलुव साम्राज्य की स्थापना की |

कृष्णदेव राया (१५०९ -१५२९): वीर नरसिम्हा ने ४ साल तक शासन किया और १५०९ में उनके छोटे भाई कृष्णदेव राया ने सत्ता संभाली | विजयनगर राज्य ने कृष्णदेव राया के शासन काल में सफलता की ऊँचाइयों को छुआ | वह अपने हर युद्ध में जीत हासिल  करते थे | उन्होनें उड़ीसा के रजा को हरा विजयवाडा और राज्माहेंदरी पर कब्ज़ा कर लीया | विजयनगर राज्य पूर्व में कट्टक से पश्चिम में गोवा तक और उत्तर में रायचूर दोअब से दक्षिण में भारतीय महासागर तक  फैला हुआ था |

कृष्णदेव राया पश्चिम देशों से व्यापार को प्रेरित करते थे | वह न सिर्फ एक महान योद्धा थे बल्कि एक बेहतरीन नाटककार और शिक्षा के समर्थक भी थे | उन्होनें चित्रकारी , कला , नृत्य और संगीत को काफी बढ़ावा दिया | उन्होनें अपनी व्यक्तिगत आकर्षण, दया, और एक आदर्श प्रशासन के माध्यम से लोगों का दिल जीता |विजय नगर राज्य का पतन १५२९ में कृष्णदेव राया की मौत से शुरू हुआ | राज्य १५६५ में पूर्ण रूप से समाप्त हो गया जब आदिलशाही ,निजामशाही ,कुतुबशाही और बरिद्शाही ने मिल कर तालीकोटा में राम् राइ को शिकस्त दे दी | इसके बाद साम्राज्य छोटे राज्यों में बंट गया |