Get it on Google Play
Download on the App Store

ब्लडी मेरी की खौफनाक कहानी

ब्लडी मेरी एक कथा है जिसमें एक भूत या आत्मा को भविष्य बताने के लिए निमंत्रित किया जाता था | ऐसा कहा जाता है की उनका नाम ३ बार पुकारने से वह शीशे में नज़र आने लगती है  |ब्लडी मेरी की छवि कथा के अलग अलग रूपान्तरों के हिसाब से सौम्य या कुबुद्धि हो सकती है | ब्लडी मैरी की छवी अक्सर सामूहिक खेलों में प्रदर्शित होती है |

अनुष्ठान
पुराने समय में इस अनुष्ठान में लड़कियों को एक अँधेरे घर में हाथ में आइना और एक मोमबत्ती लिए उलटी सीडियां चढ़नी होती थीं | जैसे जैसे वह आईने में देखती जाती थीं वैसे माना जाता था की वह अपने भावी पति का चेहरा उस में  देख पाती थीं |  लेकिन एक ये सम्भावना थी की उन्हें खोपड़ी ( या ग्रीम रीपर का चेहरा ) भी दिख सकती थी जिसका मतलब था की शादी होने से पहले ही उनकी मौत निश्चित थी |

आजकल के अनुष्ठानों में ब्लडी मैरी उन व्यक्तियों या गुटों को नज़र आती है जो अटकल के कार्य के तहत उसका आह्वान करते हैं | इसके लिए एक हलकी रौशनी या मोमबत्ती से सुसज्जित कमरे में आईने के सामने उसका नाम लेना चाहिए | ब्लडी मैरी की छवि अक्सर एक शव , चुड़ैल या भूत की तरह से नज़र आती है , वह स्नेहशील या बुरी हो सकती है और कई बार वह खून से सनी नज़र आती है | इस अनुष्टान से जुडी कथाओं की मानें तो वह छवि भागीदारों पर चिल्लाती,कोसती , गला घोटती , उनका ह्रदय चोरी , खून पी और आँखें खरोंचती हुए नज़र आती है |  जापान की समकालीन हनोकासन कथा भी काफी कुछ ब्लडी मेरी से मिलती जुलती है |

एक समकालीन तरीका ब्लडी मैरी को उसके बच्चे के लिए ताने देने का उसका ऐतिहासिक रानी मैरी I से उसके समानता को दर्शाना  है | उनको भी “ब्लडी मैरी” कहा जाता है क्यूंकि उनके जीवन काल में उन्हें कई गर्भपात और नकली गर्भों का सामना करना पड़ा और उन्हें उनके हिंसक धार्मिक विचारों के लिए जाना जाता था |

घटना का विवरण
एक कम रौशनी वाले कमरे में आईने को ज्यादा देर देखने से इंसान को मतिभ्रम होने लगता है | चेहरे के भाव पिघलने , बदलने , गायब और घुमते नज़र आते हैं और अन्य मतिभ्रम तव जैसे जानवरों के या अजीब से चेहरे दिखाई देने लगते हैं | गिओवान्नी कापुतो कहते हैं की ये घटना जिसे वो “ स्ट्रेंज फेस इल्लुशन” कहते हैं परिणाम है “अलग करनेवाला पहचान प्रभाव” का जो दिमाग के चेहरे पहचानने की शक्ति को अनजाने तरीके से ख़राब कर देता है | इस की और वजहों में शामिल है आत्म सम्मोहन और त्रोक्स्लेर फेडिंग के प्रभाव से उत्पन्न छलावे |

रहस्यमयी कहानियाँ

संकलित
Chapters
उड़ता समुन्द्री जहाज मासूम मर्डर मिस्ट्री नताली एन हॉलोवे साराह जो विलिसिका मर्डर हॉउस एलियन मोर की लाइटहाउस मिस्ट्री अनसुलझा रहस्य रहस्यमयी ध्वनि भयानक अनसुलझी सीरियल हत्याएं: भाग १ भयानक अनसुलझी सीरियल हत्याएं: भाग 2 2006 नॉएडा सीरियल मर्डर्स जैक द रिपर: भाग १ जैक द रिपर: भाग २ साइको रमण बिस्तर के नीचे शव रीवरवूड और अन्य रहस्यमयी कहानियाँ भूतिया अनुभव किलर क्लाउन मरा हुआ बॉयफ्रेंड एरिन काफ्फी ने किया अपने पूरे परिवार का क़त्ल किशोर लड़के ने माँ को बिस्तर में गोली मार दी किन्ग्स्बुरी रन का मेड बुचर जोडिएक कातिल लेक बेर्रीएस्सा मोडेस्टो डेनियल दुन्ग्लास होम - प्रसिद्द माध्यम इतिहास के पागल वैज्ञानिक अद्भुत हौदिनी संत गेर्मैन इस्डल औरत पीटर बर्गमान केस जोसफ मार्शल की मौत मंग्नोसों केस द्यात्लोव पास घटना ब्लडी मेरी की खौफनाक कहानी माइकल टीपू का बाघ