Get it on Google Play
Download on the App Store

हरा घोड़ा

एक दिन बादशाह अकबर घोड़े पर बैठकर शाही बाग में घूमने गए। साथ में बीरबल भी था। चारों ओर हरे-भरे वृक्ष और हरी-हरी घास देखकर अकबर को बहुत आनन्द आया। उन्हें लगा कि बगीचे में सैर करने के लिए तो घोड़ा भी हरे रंग का ही होना चाहिए।

उन्होंने बीरबल से कहा, “बीरबल मुझे हरे रंग का घोड़ा चाहिए। तुम मुझे सात दिन में हरे रंग का घोड़ा ला दो। यदि तुम हरे रंग का घोड़ा न ला सके तो हमें अपनी शक्ल मत दिखाना।” हरे रंग का घोड़ा तो होता ही नहीं है। अकबर और बीरबल दोनों को यह मालूम था। लेकिन अकबर को तो बीरबल की परीक्षा लेनी थी।

दरअसल, इस प्रकार के अटपटे सवाल करके वे चाहते थे कि बीरबल अपनी हार स्वीकार कर लें और कहें कि जहांपनाह मैं हार गया, मगर बीरबल भी अपने जैसे एक ही थे। बीरबल के हर सवाल का सटीक उत्तर देते थे कि बादशाह अकबर को मुंह की खानी पड़ती थी।

बीरबल हरे रंग के छोड़ की खोज के बहाने सात दिन तक इधर-उधर घूमते रहे। आठवें दिन वे दरबार में हाजिर हुए और बादशाह से बोले, “जहांपनाह ! मुझे हरे रंग का घोड़ा मिल गया है।” बादशाह को आश्चर्य हुआ। उन्होंने कहा, “जल्दी बताओ, कहां है हरा घोड़ा ? बीरबर ने कहा, “जहांपनाह ! घोड़ा तो आपको मिल जाएगा, मैंने बड़ी मुश्किल से उसे खोजा है, मगर उसके मालिक ने दो शर्त रखी हैं।

बादशाह ने कहा, “क्या शर्ते हैं?"

“पहली शर्त तो यह है कि घोड़ा लेने कि लिए आपको स्वयं जाना होगा।

“यह तो बड़ी आसान शर्त है। दूसरी शर्त क्या है ?

“घोड़ा खास रंग का है, इसलिए उसे लाने का दिन भी खास ही होगा। उसका मालिक कहता है कि सप्ताह के सात दिनों के अलावा किसी भी दिन आकर उसे ले जाओ।

अकबर बीरबल का मुंह देखते रह गए।

बीरबल ने हंसते हुए कहा, “जहांपनाह! हरे रंग का घोड़ा लाना हो, तो उसकी शर्तें भी माननी ही पड़ेगी।

अकबर खिलखिला कर हंस पड़े। बीरबल की चतुराई से वह खुश हुए। समझ गए कि बीरबल को मूर्ख बनाना सरल नहीं है।

अकबर बीरबल

संकलित
Chapters
किसका पानी अच्छा यह हुजूर का दिया है तीन-तीन गधों का बोझ बीरबल की खिचड़ी मासूम सज़ा सारा जग बेईमान चोर की दाढ़ी में तिनका आदमी एक रूप तीन लहरें गिनना किसका नौकर कौन किसकी नेमत कौन गधा तम्बाकू खाता है किसका अफसर किसकी दाढ़ी की आग मोती बोने की कला पैर और चप्पल पहली मुलाकात ईश्वर अच्छा ही करता है कल, आज और कल कवि और धनवान आदमी खाने के बाद लेटना छोटा बांस, बड़ा बांस जब बीरबल बच्चा बना जल्दी बुलाकर लाओ जितनी लम्बी चादर उतने पैर पसारो जीत किसकी पान वाले को चूना ऊँट की गर्दन अब तो आन पड़ी है जोरू का गुलाम टेढा सवाल तीन सवाल तोता ना खाता है ना पीता है पंडित जी बादशाह का गुस्सा बादशाह का सपना बादशाह की पहेलियाँ बीरबल और तानसेन का विवाद बीरबल कहाँ मिलेगा भाई जैसा मूर्खों की फेहरिस्त राखपत और रखापत राज्य में कौए कितने हैं रेत और चीनी सब बह जाएंगे सब लोग एक जैसा सोचते हैं सबसे बड़ा हथियार सबसे बड़ी चीज हरा घोड़ा मोम का शेर एक पेड़ दो मालिक कुंवे का किराया दुष्ट हज्जाम की दुर्दशा आधा इनाम