Get it on Google Play
Download on the App Store

पायो जी म्हे तो राम रतन धन पायो

पायो जी म्हे तो राम रतन धन पायो॥ टेक॥

वस्तु अमोलक दी मेरे सतगुरु किरपा कर अपनायो॥

जनम जनम की पूंजी पाई जग में सभी खोवायो॥

खायो न खरच चोर न लेवे दिन-दिन बढ़त सवायो॥

सत की नाव खेवटिया सतगुरु भवसागर तर आयो॥

मीरा के प्रभु गिरधर नागर हरस हरस जश गायो॥